Home Bihar भागलपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, एयरपोर्ट से स्पाइसजेट विमान उड़ाने की...

भागलपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, एयरपोर्ट से स्पाइसजेट विमान उड़ाने की तैयारी

बिहार (Bihar) के सिल्कसिटी यानी भागलपुर (Bhagalpur) में एयरपोर्ट का सपना सालों से देख रहे भागलपुर वासियों के लिए बढ़ी खुशखबरी है। खुशखबरी ये है कि अब जल्द ही भागलपुर से विमान यात्रा शुरू करने की तैयारियां चल रही है। जो भागलपुर वासियों के लिए बढ़ी खुशखबरी है। भागलपुर में विमान सेवा शुरू होने से भागलपुर से सटे जिलों के लोगों के लिए भी बड़ी सुविधा होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भागलपुर हवाई अड्डे से स्पाइस जेट (SpiceJet) विमान कंपनी भागलपुर में हवाई जहाज उतार सकती है। सोमवार को बिहपुर (Bihpur) के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कंपनी के सीईओ (CEO) से बात की। जिसके बाद कंपनी ने आश्वासन दिया है कि कंपनी की तकनीकी टीम को भागलपुर एयरपोर्ट जल्द भेजेंगे। इसके बाद विधायक के नेतृत्व में भागलपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति का एक शिष्टमंडल प्रमंडलीय आयुक्त से मिला।

विधायक शैलेंद्र ने बताया कि विमान उतारने की इजाजत मांगी गयी है। आयुक्त ने इस संबंध में प्रधान सचिव व विमानन विभाग को भी पत्र भेजने का आश्वासन दिया है। प्रशासनिक अधिकारी यहां विमान उतारने के लिए पहले अनुमति दे दें। इसके लिए मंगलवार को जिलाधिकारी से भी अनुमति लेने की कोशिश की जाएगी। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद स्पाइस जेट की ओर से जल्द ही तकनीकी टीम भागलपुर आ कर एयरपोर्ट का मुहैया करेगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version