Home Bihar Bihar : प्रशासनिक पदाधिकारियों का बड़ी संख्या में हुआ तबादला, कौन-कहां ?

Bihar : प्रशासनिक पदाधिकारियों का बड़ी संख्या में हुआ तबादला, कौन-कहां ?

बिहार राज्य सरकार ने बिहार के प्रशासनिक पदाधिकारियों का बड़ी संख्या में तबडना किया है कइयों को नई जिम्मेदारी भी दी है। इसमें बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 28 पदाधिकारियों को नयी जिम्मेदारी दी है। जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे पदाधिकारी थे जो पदस्थापन का इंतजार कर रहे थे। तो वहीं कुछ पदाधिकारी अपने स्थान पर सेवा अवधि पूरा कर चुके थे।

इस बड़ी फेरबदल में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे शंभू शरण को मोतिहारी नगर निगम का नगर आयुक्त बना दिया गया है। वैसे ही, सत्यप्रकाश शर्मा को सासाराम नगर निगम का नगर आयुक्त बना दिया गया है। राजेश कुमार को दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार का संयुक्त आयुक्त सह सचिव बना दिया गया है। बीसी-ईबीसी कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव निरोज कुमार भगत को आरा का नगर आयुक्त बना दिया गया है। शिवहर के अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभु कुमार को बेतिया नगर आयुक्त बना दिया गया है।

वहीं कुमार मंगलम को कटिहार का नगर आयुक्त बनाया गया है। अनिल चौधरी जो कृषि विभाग के विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अथे उनको अब मधुबनी का नगर आयुक्त बना दिया गया है। विभूति रंजन चौधरी को समस्तीपुर का नगर आयुक्त, मो. इबरार आलम को बेगूसराय का नगर आयुक्त, भागलपुर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक प्रमोद कुमार पांडेय को सीतामढ़ी का नगर आयुक्त, बिहार कर्मचारी चयन आयोग के उप सचिव अभय कुमार सिंह को भागलपुर आयुक्त का सचिव बनाया गया है।

और खगड़िया के जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी भूपेंद्र प्रसाद यादव को कोसी प्रमंडलीय आयुक्त का सचिव बना दिया गया है। बीएसएफसी महाप्रबंधक सुशील कुमार को मगध प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव और संजय कुमार शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव बना दिए गए हैं। सत्येंद्र कुमार सिंह को सूचना एवं जन संपर्क विभाग का संयुक्त सचिव, जितेंद्र प्रसाद साह को गन्ना उद्योग विभाग का संयुक्त सचिव, नंद किशोर साह को बीपीएससी का संयुक्त सचिव, अनिल कुमार ठाकुर को कृषि विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन), शत्रुंजय कुमार मिश्र को ग्रामीण कार्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। विनय कुमार राय को पथ निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव, रंजीत कुमार को योजना एवं विभाग विभाग का संयुक्त सचिव, निर्मल कुमार को पीएचईडी में संयुक्त सचिव व विनायक मिश्र को सामान्य प्रशासन विभाग में प्रशासनिक पदाधिकारी बनाया गया है।

वहीं मुजफ्फरपुर के नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय, जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो. उमैर व अपर समाहर्ता राजेश कुमार का तबादला किया गया है। शुक्रवार को नए भू अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार राय ने पदभार ग्रहण भी कर लिया। वहीं नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय को सचिवालय स्थित उद्योग विभाग के हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय का निदेशक बनाया है। उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी को नगर आयुक्त मुजफ्फरपुर का प्रभार दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आयुक्त के सचिव के पद पर अब्दुल हमीद को तैनात किया है। इससे पहले वे भोजपुर में नगर आयुक्त थे। आयुक्त के सचिव पद पर आरटीए सेक्रेटरी वरुण कुमार मिश्रा प्रभार में चल रहे थे। वहीं बेगूसराय सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता नंद किशोर चौधरी को मुजफ्फरपुर नगर का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। जिले के अपर समाहर्ता राजेश कुमार को दरभंगा में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार का सचिव बना दिया गया है।

बिहार के प्रशासनिक पदाधिकारियों की सूची

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version