Home Bihar हिजाब विवाद पर पहली बार बोले बिहार के CM नीतीश कुमार

हिजाब विवाद पर पहली बार बोले बिहार के CM नीतीश कुमार

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद देश के कई राज्यों में भी फैल गया है। इसे लेकर जमकर सियासत भी की जा रही है। हिजाब को लेकर मचे बवाल के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर की है। एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि ये सब बेकार की बातें हैं। इन पर बोलने का कोई औचित्य नहीं है।

शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि राज्य में हिजाब कोई मुद्दा नहीं है। यहां धार्मिक भावनाओं का आदर किया जाता है। नीतीश कुमार ने कहा कि अगर क्लास में कोई अपने सिर पर कुछ रखता है, तो इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। हर किसी को अपने हिसाब से कपड़े पहनने का अधिकार है। मेरा मानना है कि यह कोई विवाद का मुद्दा नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिहार के स्कूलों में बच्चे लगभग एक जैसी ड्रेस पहनते हैं। हम ऐसे मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते। हमें ऐसी चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, ये गैर-जरूरी है। हमें इसमें दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version