Home Bihar Bihar MLC Chunav: कांग्रेस ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए...

Bihar MLC Chunav: कांग्रेस ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए डिटेल

कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार श्रेणी की सीटों पर चुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार,

  • कटिहार से सुनील कुमार यादव
  • पश्चिमी चम्पारण से मोहम्मद अशफाक अहमद
  • मधुबनी से सुबोध मंडल
  • बेगूसराय-सह-खगड़िया से राजीव कुमार
  • सीतामढ़ी-सह-शिवहर से नूरी बेगम
  • सीवान से अशोक कुमार सिंह
  • मुजफ्फरपुर से अजय कुमार यादव
  • सारण से सुशांत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

बिहार की 75 सदस्यीय विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकार की 24 सीटें हैं, जो जुलाई 2021 से खाली हैं। राज्य में स्थानीय प्राधिकार श्रेणी की रिक्त सभी 24 सीटों के लिए चार अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 07 अप्रैल को होगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version