Home Bihar Bihar MLC Election Result: पटना में राजद ने गाड़ा झंडा, मुजफ्फरपुर में...

Bihar MLC Election Result: पटना में राजद ने गाड़ा झंडा, मुजफ्फरपुर में JDU की जीत

Bihar MLC Election Result: बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार कोटे की सभी 24 सीटों के लिए आज परिणाम आने लगे है। सूबे के 24 जिलों में बनाए काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती की प्रक्रिया जारी है। अब तक जिन चार सीटों के नतीजे घोषित हुए हैं, उन सभी पर एनडीए उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। मुजफ्फरपुर से सीट पर भी एनडीए ने कब्जा जमा लिया है।

मुजफ्फरपुर सीट से जेडीयू के दिनेश सिंह ने धमाकेदार जीत हासिल की है। दिनेश सिंह 4400 वोटों से जीते हैं। दिनेश सिंह को मिले 5174 वोट हासिल हुए, जबकि राजद उम्मीदवार शम्भू सिंह को महज 774 वोट ही मिले हैं। दिनेश सिंह को कुल वैध वोटों का 85 फीसदी वोट मिला है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अजय यादव को महज 21 वोटों से संतोष करना पड़ा।

पटना से आरजेडी प्रत्याशी कार्तिक कुमार जीते। उन्हें 1886 वोट मिले हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी करणवीर सिंह उर्फ लल्लू मुखिया को 1706 वोट आया है। जेडीयू के वाल्मीकि सिंह को 1388 वोट मिला।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version