Home Bihar Bihar Weather Update : राजधानी सहित 20 जिलों में बारिश के आसार,...

Bihar Weather Update : राजधानी सहित 20 जिलों में बारिश के आसार, ठनका गिरने का अलर्ट

बिहार में सुस्त पड़ी मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रही है। और एक बार फिर से मानसून की सक्रियता के कारण लोगों के चहरे पर खुशी लौट रही है। लोगों को तेज ठंडी हवाओं और बारिश के कारण गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। और इसी बीच पटना समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

30 किमी की रफ्तार से चल रही हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। आज रविवार को राजधानी समेत प्रदेश के 20 जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं रोहतास व कैमूर जिले में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जगहों पर मेघ गर्जन व वज्रपात के भी आसार दिखें हैं।

शनिवार को राजधानी में जहां बारिश दर्ज की गई वहीं मुंगेर के धरहरा में भारी वर्षा दर्ज किया गया। बता दें कि मानसून ट्रफ रेखा हिमालय की तलहटी से एवं यूपी के बहराइच वाराणसी, दक्षिण झारखंड एवं समीपवर्ती ओडिशा में कम दबाव का क्षेत्र होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके प्रभाव से दक्षिणी भागों के अनेक व उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर वर्षा का पूर्वानुमान है।

मुसम विभाग की और से जारी अलर्ट के मुताबिक बक्सर, भोजपुर, रोहतास , भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़यिा, कैमूर में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version