Home Bihar Bihar Weather Update: बिहार के इन 7 जिलों में आज होगी बारिश,...

Bihar Weather Update: बिहार के इन 7 जिलों में आज होगी बारिश, अलर्ट हुआ जारी

बिहार में जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है। और साथ ही ठंड का आगमन होने वाल है। लेकिन उससे पहले बिहार में मानसून अपनी कृपा बरसा रही है। बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है। इसी कर्म में बिहार के 7 जिलों के लिए मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज, 15 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग की ओर से बिहार 7 जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है।

इधर जैसे जैसे मानसून कमजोर पड़ रहा है वैसे-वैसे ही सुबह और शाम के समय ठंड की अनुभूति भी साथ साथ हो रही है। दिन में धूप के कारण तापमान सामान्य रहता है लेकिन बिहार के ग्रामीण इलाकों में रात में ठीक ठाक सर्दी महसूस की जा रही है। साथ ही पछुआ हवा के प्रभाव से वातावरण शुष्क हो रहा है।

वहीं खेती की बात करें तो रबी फसल की बुवाई के लिए अनुकूल माहौल बन रहा है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के उत्तर पूर्व भाग में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आज कटिहार , पूर्णिया, सुपौल, अररिया, सरसा, किशनगंज और मधेपुरा जिला में हल्की बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को रोहतास में तीन-चार स्थानों पर बारिश हुई। अनुमान के अनुसार गोपालगंज और आसपास के जिलों में आसमान में हल्के बादल 19 अक्टूबर तक देखे जा सकते हैं। तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा मौसम की जानकारी के अनुसार प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह बन रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version