Home Bihar Bihar Weather Update: पछुआ हवाओं से गिर रहा न्यूनतम तापमान, प्रदेश में...

Bihar Weather Update: पछुआ हवाओं से गिर रहा न्यूनतम तापमान, प्रदेश में बढ़ रही ठंड

राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखी गयी है। बिहार के समस्तीपुर के पूसा में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। सुबह में पूसा का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां पिछले 24 घंटों में 4.4 डिग्री न्यूनतम पारे में कमी आई है।

बिहार के मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक पटना में भी ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है। यहां 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम पारा 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। गया में भी 2.6 डिग्री की कमी आई है। यहां न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेशभर में पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं का प्रभाव तेजी से बढ़ा है।

जिसका असर बिहार सहित अन्य मैदानी इलाकों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान पर पड़ा है। आने वाले एक दो दिनों में हवा की गति बढ़ने से ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य भर में सुबह शाम धुंध और उत्तर बिहार के कुछ जिलों में कोहरे के आसार हैं। मुजफ्फरपुर में न्यूनतम पारा 2.4 डिग्री लुढ़का पछुआ हवा से ठंड में लगातार वृद्धि हो रही है।

पिछले 24 घंटे में रात का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री लुढ़क गया। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे रहा। इधर, दिन का तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। पूरे दिन करीब चार किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चली। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

बता दें कि राज्य से कटिहार, समस्तीपुर और सबौर में साढ़े चार डिग्री तक न्यूनतम पारा गिरा गया। पटना समेत राज्य में तेजी से गिरा न्यूनतम तापमान गिरने से ठंड बढ़ गयी है। मौसम के जानकारों ने आम जनों को मौसम से सावधान रहने की सलाह दी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version