Home Bihar Bihar Weather Update: बिहार में प्रचंड गर्मी के बीच 5 जिलों के लिए...

Bihar Weather Update: बिहार में प्रचंड गर्मी के बीच 5 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट

बिहार में जहां एक तरफ समय से पहले मानसून के आगमन का अनुमान लगाया गया है वहीं दूसरी तरफ बिहार के कई जिलों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। वही कई जिलों में भारी बारिश भी हो रही है। राज्य का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार कर चुका है। इसी बीच मौसम विभाग में आने वाले 24 घंटों के लिए बिहार से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पूर्णिया सहित राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही गर्मी को लेकर भी मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मानसून आने तक राज्य में ऐसे ही बारिश के बीच कड़ी धूप वाले मौसम का पूर्वानुमान जताया है। पूर्वानुमान है कि 12 जून के बाद राज्य का मौसम थोड़ा ठंडा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह हो रहा है। जिसकी रफ्तार भी 10 से 12 किलो मीटर प्रति घंटे की है। इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस पास के क्षेत्रों में बना हुआ है। और इन्हीं मौसमी कारणों के कारण ही बिहार का मौसम प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 48 घंटे में राज्य में दिन के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, हालांकि 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

विभाग द्वारा बिहार के जिन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उसमें बिहार के उत्तर पूर्व भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version