Home Bihar Bihar Weather Update: बढ़ने लगी ठंड, ग्रामीण इलाकों में छा रहा कोहरा

Bihar Weather Update: बढ़ने लगी ठंड, ग्रामीण इलाकों में छा रहा कोहरा

मानसून खत्म होते बिहार में सर्द हवाओं के साथ सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ग्रामीण और नदी से सटे इलाकों में धुंध और कोहरे की स्थिति अब बनने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो बिहार में अभी पछुआ हवा की वजह से सुबह और शाम में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं ग्रामीण इलाके में लोग पूरी तरीके से गर्म कपड़े का प्रयोग करना शुरू कर चुके हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पूरे बिहार में ठंड की स्थिति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ग्रामीण और नदी से सटे इलाके इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। प्रदेश में अभी पछुआ हवा का प्रभाव है और अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान प्रदेश का अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार लोगों को सुबह और शाम में ठंड का एहसास ज्यादा होगा। सुबह थोड़ी सी धुंध के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। बिहार की राजधानी पटना के साथ अन्य शहरों के तापमान कुछ इस प्रकार रहा है- पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बेगूसराय और पूर्वी चंपारण 32.8 सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा है।

मौसम में बढ़ रही ठंड को लेकर डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों को सावधान रहने की सलाह दी है। डॉक्टर के मुताबिक मौसम में हो रहे बदलाव से सावधान रहने की जरूरत है। मौसम तेजी से बदल रहा है विभाग की माने तो लगातार पारा गिरने की संभावना जताई जा रही है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version