Home Bihar Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात...

Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

जहां अब मानसून खत्म होने को है वहीं बिहार में मानसून अब सक्रीय दिख रहा है। बिहार की राजधानी सहित कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए झमाझम बारिश का चेतावनी जारी की गयी है। विभाग की ओर से भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है।

राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल के छाने और बारिश के प्रभाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार, 14 सितंबर को राजधानी का अधिकतम तापमान चार डिग्री नीचे आने के साथ 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के बाद 34.1 डिग्री पारे के साथ सीतामढ़ी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार गुरुवार, 15 सितंबर को प्रदेश के 28 जिलों में मेघ गर्जन व व्रजपात के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं प्रदेश के 12 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी है।

बता दें कि फिलहाल मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, मध्यप्रदेश होते हुए निम्न दबाव का क्षेत्र सिद्धि, अंबिकापुर, जमेशदपुर, दीघा होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इन सभी मौसमी प्रभाव को देखते हुए प्रदेश में दो दिनों तक मेघ गर्जन, वज्रपात व वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं इस दौरान पूर्वी व दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह 12-15 किमी प्रतिघंटा रहेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version