Home Bihar Bihar Weather Update : इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी...

Bihar Weather Update : इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

गुरुवार, 25 अगस्त को मौसम विभाग ने बिहार के 16 जिलों में बारिश की संभावना जताई गयी है। इस अलर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर उत्तर और दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर एक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात के कोई आसार नहीं हैं। और फिर इसके बाद मॉनसून की गति फिर से धीमी पड़ने लगेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक 27 अगस्त तक राज्य में बारिश संबंधी गतिविधियों में कमी आने की बात कही गयी है। उसके बाद फिर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक मॉनसून की सक्रियता बढ़ते ही राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों के अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है।

मंगलवार, 23 अगस्त को मानसून ट्रफ लाइन पटना होकर गुजर रही थी। इसके प्रभाव से कई जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटों में राजधानी पटना समेत बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज जिले के एक या दो स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट है। और प्रदेश के बाकी हिस्सों का मौसम शुष्क बना रहेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version