Home Bihar Bihar Weather Update : 11 जिलों में बारिश का अलर्ट के साथ...

Bihar Weather Update : 11 जिलों में बारिश का अलर्ट के साथ 5 जिलों में लू का अलर्ट

Weather

बिहार में गर्मी की मार झेल रहे लोगों को मानसून का इंतजार काफी समय से है। इसी बीच बिहार में मानसून की दस्तक से पहले दक्षिणी हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिले अभी लू की चपेट में है। उत्तरी बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग ने सोमवार, 13 जून को बिहार के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बिहार के 5 जिलों में लू चलने की आशंका भी जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 जून को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी, मधेपुरा, सुपौल, शिवहर, मधुबनी और अररिया जिले में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को भी उत्तर पूर्व, उत्तर मध्य, और उत्तर पश्चिमी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।

वहीं दूसरी ओर दक्षिणी बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को अगले कुछ दिनों तक लू का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है। बिहार का दक्षिण और दक्षिण पश्चिम में अभी हीटवेव की चपेट में है। मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद और नवादा जिले में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

आपको बता दें, रविवार, 12 जून को बिहार के बक्सर औरंगाबाद और रोहतास जिले में लू चली। जिसका असर बिहार की राजधानी पटना में भी देखने को मिला। पटना जिले में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ा रहा और जिससे काफी उमस लोगों को महसूस हुआ।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version