Home Bihar Bihar Weather Update: बिहार में बारिश और ओले का अलर्ट, ये जिले...

Bihar Weather Update: बिहार में बारिश और ओले का अलर्ट, ये जिले होंगे प्रभावित

बिहार में इधर कुछ दिनों से मौसम हर दिन बदल रहा है। कभी धूप तो कभी पछुआ हवाओं के कारण प्रदेशवासी ठंड का हर दिन अलग अनुभव कर रहे हैं। इसी के साथ ठंड पर पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने वाला है। इस बीच अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में घने कोहरे के साथ ज्यादा ठंड और ओले-बारिश की भी संभावना है।

मौसम विज्ञानं केंद्र द्वारा बिहार के जिन जिलों में ओले गिरने की संभावना है उनमें नालंदा, नवादा, लखीसराय शामिल है, जबकि जमुई, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार और बांका में भारी बारिश हो सकती है। बतादें कि बारिश और ओला गिरने की संभावना को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। पटना समेत पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद के अधिकांश भागों में गुरुवार, 3 फरवरी को मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ ही मध्यम स्तर की बारिश के आसार हैं। इन इलाकों में हल्की या फिर मध्यम रफ्तार में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी को मौसम सामान्य हो रहेगा, लेकिन पूरे बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव बना रहेगा। बिहार के कई जिलों में 3 फरवरी को कोहरे का असर राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में देखा गया।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version