Home Bihar Bihar Weather Update: बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश के साथ...

Bihar Weather Update: बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

बिहार में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश के साथ मानसून की सक्रियता बढ़ती दिख रही है। बिहार के लगभग सभी जिलों में तेज और हलकी बारिश हो रही है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपत की घटनाएं भी हो रहीं हैं। और इस बीच सोमवार, 5 सितंबर को मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी कर कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौमम विदों के अनुसार आज प्रदेश के 13 जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी हुई है।

बता दें कि मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर भटिंडा, रोहतक, शाहजहांपुर से और पूर्वी छोर हिमालय की तलहटी से होकर गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश के उत्तरी भाग में बारिश की गतिविधियां हो रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज जिले में अच्छी बारिश हो सकती है।

इसके साथ ही इन जिलों में वज्रपात की भी चेतवावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है। राजधानी पटना में भी बारिश की संभावना जताई गयी है। और अगर पटना में बारिश हुई तो लोगों की परेशानी काफी बढ़ जायेंगी। क्योंकि पिछले कई दिनों से नगर निगम कर्मी हड़ताल पर हैं और पूरे राजधानी में गंदगी फैली हुई है।

आपको ये भी बता दें कि मौसम विभाग ने 8 सितंबर 2022 तक के लिए पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार मौसमी दशाओं में परिवर्तन के कारण राज्य में 6 सितंबर तक अच्‍छी बारिश होने की संभावना है। 7 और 8 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version