Home Bihar Bihar Weather Update: इन जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का...

Bihar Weather Update: इन जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का मौसम विभाग ने दिया अलर्ट

इस साल बिहार में जून, जुलाई और अगस्त महीने में बारिश की कमी दिखी थी जिस कारण बिहार के लगभग 35 जिलों में सूखे की नौबत आ गयी थी। लेकिन सितंबर महीने की शुरुआत से ही बिहार में काफी बारिश हो रही है। बिहार में मानसून की मेहरबानी से आम जान और किसान दोनों ही काफी ज्यादा खुश हैं। सी बीच मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से राज्य के कई जिलों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात और ठनका गिरने का अलर्ट जारी हुआ है। सोमवार, 26 सितंबर को मौसम विभाग ने 4 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। वहीं राज्य के 26 जिलों में हल्की बारिश और मेघ गर्जन का पूर्वानुमान लगाया गया है।

इधर बिहार में लगातार हो रही जिससे खरीफ की फसलों को फायदा हुआ जिससे किसानों के चेहरे खिले हैं। और मौसम के जानकारों के मुताबिक पश्चिमी मानसून टर्फ उत्तर पंजाब क्षेत्र से होते हुए दक्षिण पूर्व बिहार उत्तर प्रदेश हरियाणा से बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। इसके प्रभाव से बिहार में बारिश हो रही है और वज्रपात की घटनाएं देखी जा रही हैं।

सोमवार के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में वज्रपात से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी गई है। राज्य के 26 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। शेष हिस्से में मौसम सामान्य रहेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version