Home Bihar डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को बिहार में शूटिंग के लिए ऑनलाइन मिलेगा एनओसी

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को बिहार में शूटिंग के लिए ऑनलाइन मिलेगा एनओसी

बिहार में फिल्मों की शूटिंग के लिए अब डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को सरकारी विभागों के चक्कर लगाने से राहत मिल चुकी है। क्योंकि अब फिल्मों की शूटिंग के लिए पुलिस और अग्निशमन सेवा से लिये जानेवाले अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के लिए उन्हें आसानी से मिल जाएगी। इसके लिए गृह विभाग ऑनलाइन व्यवस्था करने जा रही है।

जैसा की पता है कि, फिल्म की शूटिंग के लिए NOC लेनी जरूरी होती है। यह NOC पुलिस और अग्निशमन सेवा से लेना होता है। जिसके लिए कुछ राशि भी जमा करनी पड़ती है। फिल्म की शूटिंग अगर बिना NOC के होता है तो यह गैर कानूनी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म की शूटिंग के लिए गृह विभाग के निर्देश पर एक एप का निर्माण किया गया है। इसी एप के जरिए आनेवाले कुछ दिनों में शूटिंग हेतु एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। जिसके साथ हाथों-हाथ आवेदन जमा करने और NOC जारी करने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।और फिर NOC के लिए आवेदन भी ऑनलाइन होगी और अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी NOC भी ऑनलाइन ही उपलब्ध हो जाएगी।

आपको बता दें कि, इसके लिए एप तैयार कर लिया गया है और पेमेंट गेटवे बनाने का अनुरोध पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग के माध्यम से वित्त विभाग से किया। जैसे ही यह पूरा कर लिया जाएगा वैसे ही एप के माध्यम से NOC के लिए ऑनलाइन पेमेंट भी किया जा सकेगा।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version