Home Bihar हॉस्पिटल में एडमिट लालू यादव की तस्वीर पर बेटी रोहिणी का भावुक...

हॉस्पिटल में एडमिट लालू यादव की तस्वीर पर बेटी रोहिणी का भावुक पोस्ट

राजद सुप्रीमो यानि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबयत इन दिनों ठीक नहीं है। पिछले दिन ही वे पटना के पारस हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं। क्यूंकि शनिवार, 2 जुलाई को वे अपने कमरे से निकल सीढ़ियों से उतरते वक़्त उनका पेअर फिसल गया और वे निचे गिर गए। जिसके बाद उनका कंधा फ्रैक्चर हो गया। रविवार उनकी तबयत ज्यादा ख़राब होने लगी जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में एडमिट किया गया।

पारस अस्तपाल में वह आईसीएयू में भर्ती हैं। पूरी पार्टी लालू के जल्द ठीक होने की कामना कर रही है। इस बीच, लालू प्रसाद यादव की अस्पताल से तस्वीरें सामने आई हैं। जो उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए रोहिणी आचार्य ने एक भावुक पोस्ट लिखा है। रोहिणी ने लालू की दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हैं। फोटोज शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, “मेरे नायक, मेरी रीढ़ पापा, जल्दी ठीक हो जाओ। हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति।”

शेयर तस्वीरों में लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती भी दिख रही हैं। यह तस्वीरें वीडियो कॉल के दौरान क्लिक की गयी तस्वीरें हैं। जब यह वीडियो कॉल के जरिए पिता लालू यादव को देख रही हैं, जिसमें वह भावुक दिख रही हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version