Home Bihar Bihar Weather Update : इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, दो...

Bihar Weather Update : इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट, दो तीन दिन सक्रिय रहेगा मानसून

Weather

बिहार के लिए मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी कर अलर्ट दिया है। इस अलर्ट के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मॉनसून को लेकर राज्य के कुछ हिस्सों भारी बारिश की संभावना जताई गयी है। साथ ही बिहार के अन्य भागों में भी मॉनसून सक्रिय रहेगा। फिलहाल बिहार के पूर्वी क्षेत्र में बारिश हो रही है। नेपाल में बारिश की वजह से इसके सीमावर्ती इलकों में बाढ़ की स्थिति बन रही है।

राज्य के दक्षिण पूर्व और पश्चिमी बिहार में बारिश का अब भी इंतजार जारी है। कुछ क्षेत्रों में अभी भी लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के कुछ हिस्‍सों में 28 और 29 जून को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विदों के अनुसार जिन इलाकों के लिए भारी बारिश की फोरकास्टिंग की गई है वहां के लोगों को सावधान कर दिया जाए।

बिहार के कई हिस्‍सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो चुका है। मॉनसून के प्रभाव से अच्‍छी बारिश भी हो रही है। लेकिन साथ ही राज्य के कुछ इलाकों में अभी भी लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार जारी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version