Home Bihar Bihar Weather Report: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया...

Bihar Weather Report: मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, इन जिलों में गिरेंगे ओले

बिहार में कोरोना केसेस तो घट रहे हैं लेकिन ठण्ड बढ़ता ही जा रहा है। बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बहुत तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदलाव में बिहार में पछुआ हवाओं का बहाव बढ़ता ही जा रहा है और साथ ही बारिश होने के कारण ठण्ड बढ़ता ही जा रहा है। राज्यभर में रात के तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। कहीं-कहीं तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से भी अधिक ऊपर चढ़ता दिखा।

दक्षिण पूर्वी हवाओं ने पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटे में अपना प्रभाव बना लिया है। राज्य में फिलहाल कहीं भी शीत दिवस की स्थिति नहीं रही। लेकिन कुछ जगहों पर हुई गरज-तड़क के साथ बारिश से अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री तक नीचे आया है। राज्य में तापमान में यह गिरावट पटना, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा और सारण जिलों के अलावा उत्तर बिहार के भी कुछ जिलों में देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भाग में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। राज्य के अधिकतर भाग में बादल छाये रहे। राजधानी सहित कई जिलों में धूप नहीं निकली। तो कहीं कई जिले कोहरे की चपेट में रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया है कि राज्यभर में 25 जनवरी से मौसम में सुधार होगा। लेकिन साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के द्वारा जहानाबाद, नवादा, भोजपुर व सारण जिले में ओला गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version