Home Bihar बच्चे की जिद पर मां को डाट लगानी पड़ी महंगी, लगाई फांसी

बच्चे की जिद पर मां को डाट लगानी पड़ी महंगी, लगाई फांसी

देश के युवाओं पर इक्लेक्ट्रॉनिक गेजेट्स का शुमार इस कर चढ़ रहा है की माँ बाप को अपने बच्चों की ज़िद को पूरा करना उनकी मजबूरी बनती जा रही है। आये दिन ऐसी कई खबरें सामने आती है जिसमें पेरेंट्स द्वारा बच्चों की ज़िद को पूरा नहीं करो तो बच्चे ऐसा कदम उठा लेते हैं जिसके लिए उनके पेरेंट्स खुद को उस चीज़ के लिए खुद को कोसते हैं। एक ऐसी ही खबर अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चपौटा से आ रही है। जहां एक बच्चे ने रविवार देर रात खुद को फांसी के फंदे पर झूला लिया।

बच्चे ने ऐसा कदम इस लिए उठाया क्योंकि वो अपने परिवार वालों से काफी दिनों से स्मार्टफोन की मांग कर रहा था। 10 अप्रैल, रविवार की रात को उसे उसकी माँ ने इस मांग को लेकर डांटा था। इसी से आहत होकर उसने देर रात खुद को कमरे में बंद कर साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। किशोर की भाभी ने देवर को फंदे पर लटका देख शोर मचा दिया। आनन-फानन में देर रात को ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

खुदकुशी किये हुए किशोर के पिता खेती करते हैं। बड़ा भाई भी पिता के साथ खेत पर ही काम करता है। किशोर का नाम कंचीलाल बताया जा रहा है। जिसने पढ़ाई छोड़ पिता के साथ खेत पर काम करना शुरू कर दिया था। परिवार वालों के अनुसार, पिछले काफी समय से उसके दिमाग पर स्मार्टफोन खरीदने का भूत सवार हो गया था। परिवार वाले उसे मना कर रहे थे। रविवार रात वह खेत पर था। वहां मां खाना लेकर पहुंची। मां से उसने फिर से स्मार्टफोन दिलाने की मांग की। इसी मांग पर मां ने उसे डांटा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीओ इगलास शिवकुमार ने बताया कि अतरौली क्षेत्र में किसी किशोर द्वारा आत्महत्या करने की कोई भी सूचना पुलिस को अब तक नहीं दी गई है। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य सामने आयेंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version