Home Bihar मुख्यमंत्री से छपरा के रौनक रत्न की गुहार, नीतीश जी सोनुआ के...

मुख्यमंत्री से छपरा के रौनक रत्न की गुहार, नीतीश जी सोनुआ के पढ़ा दी …

पिछले दिनों सोनू नाम के लड़के का नीतीश कुमार से गुहार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था। सोनू ने अपने गुहार में सीेएम नीतीश से पढ़ाई को लेकर बात की। इसके बाद सोनू की पढ़ाई को लेकर कई लोग सामने आये जो जीवन भर उसकी पढाई का खर्च उठाने को तैयार थे। लेकिन अब इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें इसे छपरा जिले के एकमा प्रखंड के एक स्कूली बच्चे रौनक रत्न ने सोनू के गुहार को गाया है।

रौनक ने सोनू पर गाना गाया है कि ‘नीतीश जी सोनुआ के पढ़ा दीं’। इस गाने में रतन यह भी गाते हैं कि “हर घर और स्कूल में सोनू है। उस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। शिक्षा में सुधार की अधिक जरूरत है। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।” ये गाना रौनक ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। जिसे काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है।

आपको बता दें कुछ महीनों पहले कोरोना की दूसरी लहर के समय सोशल मीडिया पर रौनक का गाया हुआ एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बोल थे- ‘खुलते ही मेरा स्कूल आ जाते हो कोरोना, नेता जी की रैली में क्यों जाते नहीं कोरोना…।’ उस वक्त इस गाने वाले बच्चे को कोई एमपी का बता रहा था तो कोई यूपी का, वहीं बिहार में अलग-अलग जगहों का बताकर वायरल किया जा रहा है।

लेकिन वास्तव में यह बच्चा छपरा के एकमा प्रखंड स्थित एक निजी विद्यालय का है, जिसका नाम रौनक रत्न है। बच्चे के पिता गीत-संगीत का शौक रखते हैं और इस बार स्कूल बंद होने के दौरान बच्चे के अपील पर उन्होंने यह गीत लिखा था, जिसे बच्चे ने गाकर सोशल मीडिया में डाला और यह गीत तेजी से वायरल हो गया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version