Home Bihar पटना के पॉर्श इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा, स्पा सेंटर से...

पटना के पॉर्श इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा, स्पा सेंटर से पकड़ी गयी लड़कियां

बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बोरिंग रोड के स्पा सेंटर के आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जिसका पुलिस के गुप्त सूचना के आधार पर भांडाफोड किया गया है।

बता दें कि पटना के पॉश इलाके बोरिंग रोड स्थित स्पा सेंटर में सेक् रैकेट का धंधा चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर एसके पूरी थाने की पुलिस ने स्पा सेंटर में छापेमारी की। और मौके से पुलिस ने तीन लड़कियों सहित सात को गिरफ्तार भी किया गया है।

इसके आलावे पुलिस ने स्पा सेंटर से ढाई लाख नगद रुपए बरामद किये हैं। और साथ ही आपत्तिजनक सामान भी मौके से मिली है। इधर पुलिस द्वारा पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की अब तक की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि पकड़ी गई लड़कियां पटना और कोलकाता से स्पा सेंटर तक आई थीं।

Join Telegram

Join Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/state/central-and-state-government-do-not-want-to-give-reservation-to-the-most-backward-anil-kumar/

Exit mobile version