Home Bihar Bihar Weather Update : बिहार में गर्मी का टूट रहा पिछला रिकॉर्ड,...

Bihar Weather Update : बिहार में गर्मी का टूट रहा पिछला रिकॉर्ड, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

बिहार में इस साल मार्च से ही गर्मी अपने रूप को विकराल करते जा रहा है। आये दिन बिहार के जिलों में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। बिहार का गया जिला, पटना जिला, मुजफ्फरपुर जिला रहता है। लेकिन क्या गया और क्या भागलपुर, इस बारी गर्मी अपना विकराल रूप दिखने के मन बनाये हुए है। और इसी कारन हर दिन बिहार के कोई न कोई जिले में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड की जा रही है।

इसी कर्म में पिछले एक पखवारे से बक्सर का तापमान गया जिले से दो से तीन डिग्री या उससे ज्यादा रह रहा है। राज्य में बक्सर के सबसे गर्म जिला के रूप में आंकड़ें आने पर मौसम विभाग भी सते में है। बक्सर के तापमान को लेकर नई बहस छिड़ गई है। यह विवाद पिछले दस दिनों से जारी है। रविवार को फिर से बक्सर का तापमान 46.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, कर्क रेखा जिस जगह से होकर गुजरती है वहां अधिकतम तापमान सामान्य: अन्य हिस्सों से ज्यादा होता है। उसके आसपास भी तापमान अपेक्षाकृत ज्यादा ही होता है। जो बिहार के गया जिले के पास कर्क रेखा बनता है। लेकिन इस बार गया से ज्यादा बक्सर में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है। जिस कारण गया मौसम केंद्र का सेंसर बदला गया है। लेकिन नए सेंसर से भी वैसे ही आंकड़े लगातार मिल रहे हैं। विवादित आंकड़ों के बीच मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बक्सर के स्वचालित मौसम केंद्र के सेंसर को बदलने का निर्देश दिया। लेकिन पिछले एक हफ्ते में नए सेंसर से भी जब राज्य में सर्वाधिक तापमान के आंकड़े आए तो निदेशक ने बताया कि एक त्रिभुजाकार जंक्शन की स्थिति बक्सर के आसपास बनी है जो उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ साथ मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों को भी प्रभावित कर रहा है। इस वजह से बक्सर, राज्य में सबसे गर्म है।

वहीं दूसरी ओर उत्तर बिहार में मंगलवार की देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली और कई जिलों में आंधी-पानी के साथ जमकर ओले गिरे। पश्चिम चम्पारण से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रात बढ़ने के साथ पूर्वी चम्पारण से शिवहर-सीतामढ़ी होते हुए मधुबनी तक पहुंच गया। तेज हवाओं के कारण जिलों मे बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया। दरभंगा में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा चलती रही। आंधी-पानी की चपेट में आने से उत्तर बिहार में तीन लोगों की मौत हो गई। सीतामढ़ी व शिवहर में एक-एक व पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में एक व्यक्ति की जान चली गई। इसी के साथ मौसम विभाग की ओर से बिहार के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें नालंदा, बेगुसराय, भागलपुर, कटिहार सहित कई और जिले भी हैं।

https://twitter.com/imd_patna/status/1516298194095063041?s=20&t=yWQ2T24A8hY0RuGyZcWDxg

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version