Home Bihar नीतीश का साथ छोड़ जदयू के ये विधायक भाजपा में शामिल

नीतीश का साथ छोड़ जदयू के ये विधायक भाजपा में शामिल

अरुणाचल प्रदेश में जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के एकमात्र विधायक टेची कासो (Techi Kaso) राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। ईटानगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक टेची कासो ने बुधवार, 24 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश के डिप्टी स्पीकर को अपना विलय आवेदन सौंपा।

कासो के भाजपा में विलय के साथ, 60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में भाजपा पार्टी की ताकत बढ़कर 49 हो गई है। विधानसभा चुनाव में 7सीटें जीतने के बाद 2019 में जद-यू अरुणाचल प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

आपको बता दें कि जेडीयू ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने दम पर 15 सीटों पर कैंडिडेट उतारा था। उनमें से सात सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी को जीत मिली। अरुणाचल में जेडीयू भाजपा के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि दिसंबर 2020 में नीतीश के छह विधायकों ने पाला बदलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था।

अरुणचाल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा की सहयोगी एनपीपी के पास चार-चार विधायक हैं। वहीं, तीन निर्दलीय विधायक भी हैं, जिन्होंने सरकार को अपना समर्थन दिया हुआ है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version