Home Bihar राजधानी में गोली चलने से तीन लोग जख्मी, मौके पर पहुंची पुलिस

राजधानी में गोली चलने से तीन लोग जख्मी, मौके पर पहुंची पुलिस

बेगूसराय गोली कांड के बाद बिहार के वैशाली से भी एक वैसा ही मामले सामने आया था। जिसपे पुलिस की छान बिन चल रही है। लेकिन अब इसी बीच बिहार की राजधानी पटना से भी गोली चलने की खबर सामने आई है। राजधानी पटना के बाढ़ बस स्टैंड में सोमवार, 26 सितंबर को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर फायरिंग होने लगी।

राजधानी में चले इस गोलीबारी में 3 लोगों को गोली लगी है। जिसके बाद वे जख्मी हो गए हैं और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस गोलीबारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की छानबीन चल रही है। दोनों गुटों के लोग पहले से एक दूसरे को जानते हैं।

बता दें कि बाढ़ बस स्टैंड में मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि राजकुमार मुखिया और ललन कुमार के बीच कई सालों से आपसी वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। दोनों एक दूसरे को परास्त करने के लिए लड़ते रहते हैं। राजकुमार मुखिया वार्ड के बासुबली का निवासी है। ललन भी उसका पुराना परिचित है। लेकिन दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई होती रहती है।

इसी वर्चस्व की लड़ाई में सोमवार को दोनों गुटों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस अचानक हंगामे में बदल गई और फायरिंग होने लगी। गोली चलने से वहां मौजूद लोग दूर भागने लगे।

लोगों ने बताया कि फायरिंग किसने की यह नहीं देख पाए। लेकिन, घटना में 3 लोगों को गोली लगी। आपको बता दें कि घायलों में एक ही पहचान बासुबली निवासी सौरभ कुमार के रूप में हुई है। इधर मारपीट करने वाले दोनों गुट के लोग फरार हैं। पुलिस बस स्टैंड पर पूछताछ कर रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version