Home Bihar 1200 करोड़ से बनेंगे दो नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी 300 सीटें, कहां...

1200 करोड़ से बनेंगे दो नए मेडिकल कॉलेज, बढ़ेंगी 300 सीटें, कहां बनेंगे कॉलेज

बिहार में अब जल्द ही 2 मेडिकल कॉलेज बनने जा रहे हैं। जिसे मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, बिहार के मोतिहारी और मुंगेर में दो नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। 2022-23 सत्र में इनका निर्माण किया जाएगा।। इन मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 150-150 सीटें रहेंगी।

बता दें कि, सरकार की तरफ से इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का रास्ता साफ़ करते हुए इसे मंजूरी दे दी गई है। सोमवार, 18 अप्रैल को हुए कैबिनेट की बैठक में इसके भवन निर्माण के लिए चयनित एजेंसी को भी स्वीकृति दे दी गई। अब जल्द ही इसका निर्माण बिहार चिकित्सा सेवाएं व आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी अनुमोदन प्राप्त मॉडल के आधार पर एक मेडिकल कॉलेज पर 603.68 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। दोनों कॉलेज के बिल्डिंग के निर्माण में 1207 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही पूर्व में घोषित 11 नये मेडिकल कॉलेज ए‌वं अस्पताल की स्थापना सीतामढ़ी, झंझारपुर (मधुबनी), पूर्णिया, समस्तीपुर, सीवान, सारण (छपरा), बक्सर, जमुई, बेगूसराय, महुआ और आरा में किया जा रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version