Home Bihar Viral Video : तेजस्वी यादव के वर्कआउट का वीडियो हुआ वायरल

Viral Video : तेजस्वी यादव के वर्कआउट का वीडियो हुआ वायरल

पिछले दिनों बिहार विधानसभा के शताब्दी समापन समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना आये। जहां वे बिहार के कई माननीय लोगों से मिले। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा तेजस्वी यादव को उनके वजन को लेकर फिट रहने की सलाह दी गयी थी। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आजकल फिट होने के लिए पूरा जोर लगाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्हें क्रिकेट खेलते हुए भी देखा गया था।

और अब एक बार फिर से तेजस्वी कके वर्कआउट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तेजस्वी यादव वर्कआउट करते नजर आ रहे रहे हैं। और यह वीडियो सोशळ मीडिया पर वायरल हो रही है। राजद प्रमुख के बेटे एक जीप को अपनी ओर खींचते और धकेलते हुए नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव का यह वीडियो इंटस्टाग्राम और ट्विटर दोनों जगहों पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल के ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है ‘उसे गुमां है की हमारी उड़ान कुछ कम है। हमें यकीं है की ये आसमान कुछ कम है।’ तेजस्वी यादव की इस वीडियो को जमकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया जा रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version