Home Bihar अमित शाह की उपस्थिति में बिहार में बना विश्व रिकॉर्ड

अमित शाह की उपस्थिति में बिहार में बना विश्व रिकॉर्ड

वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव के उपलक्ष में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार आए थे। जहां भोजपुर के जगदीशपुर में उनकी उपस्थिति के बीच बिहार ने दुनिया भर में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां एक साथ 77,900 भारतीय तिरंगे 5 मिनट तक फहराएगे।

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भोजपुर के जगदीशपुर में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह रिकॉर्ड बनाया गया। इस कार्यक्रम में पुरे 5 मिनट तक झंडा फहराया गया। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें, पाकिस्तान के नाम एक साथ 57 हजार झंडे लहराने का रिकॉर्ड था। जिसे वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में भारत ने तोड़ते हुए एक साथ 77 हजार 900 झंडे लहराए।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस समारोह को संबोधित करते हुए कहा, वीर कुंवर सिंह ने अस्सी साल के उम्र में आजादी की लड़ाई लड़ी। वीर कुंवर सिंह ने अपना हाथ गंगा को समर्पित कर दिया था। वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए हम इकट्ठा हुए हैं।

इसके साथ है अमित शाह ने राजद के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल को याद कराना जरूरी है। बिहार में जंगलराज को भूल सकते हैं क्या? यही बिहार था जहां सरे राह हत्या होती थी। बिजली नहीं पानी नहीं। जाति के नाम पर भेदभाव, कोई योजना नहीं। नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने बिहार को विकसित राज्य बनाने का काम किया है और आगे भी करते रहेंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version