Home Bihar बेगूसराय गोलीकांड को लेकर भाजपा का सरकार पर प्रहार, कहा- भारत की...

बेगूसराय गोलीकांड को लेकर भाजपा का सरकार पर प्रहार, कहा- भारत की ऐसी पहली घटना

बिहार के बेगूसराय में हुए नरसंहार से जहां पूरा देश हिला हुआ है, वहीं बिहार सरकार के विपक्ष में बैठी भाजपा पूरे अटैकिंग मोड पर है। इसीलिए फायरिंग की घटना के बाद बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा है कि बेगूसराय में कत्लेआम की कोशिश हुई और दर्जनों लोगों को गोली मार दी गई। मैं कानून व्यवस्था की जानकारी लेने और पीड़ितों से मिलने बेगूसराय जा रहा हूं।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बेसूगराय में दो अपराधियों ने 30 किमी. की दूरी में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को गोली मार दी। एक की मौत हो गई, कई लोग घायल हैं। ये कैसा कानून व्यवस्था है। साथ ही ये भी कहा कि बिहार तो क्या पूरे हिन्दुस्तान के इतिहास में ऐसी घटना नहीं हुई होगी। जब मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गोली मारते हुए निकल गए NH को क्रॉस कर गए और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पायी। जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

भाजपा की ओर से इस घटना को लेकर कई बयान दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार नहीं बल्कि अपराधियों की सरकार बन गई है। महागठबंधन की सरकार में पहले कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाया गया। लेकिन उनके खिलाफ मामला सामने आने के बाद उनको गन्ना मंत्रालय सौपदीय गया। खनन पदाधिकारियों को धमकी भी दी गई।

राजद के समर्थकों ने थाने में घुसकर डीएसपी को वर्दी फाड़ने की धमकी दी। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री ने रिव्यू मीटिंग की थी लॉ एंड ऑर्डर को लेकर लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। बिहार के लोग भयभीत हैं। लोगों को डर लग रहा है कि कहीं फिर से पुराना दौर नहीं आ जाए। मुख्यमंत्री को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए और अपराधियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए। बता दें कि BJP ने आज बेगूसराय बंद का ऐलान किया है। बुधवार सुबह 9 बजे से ही BJP नेता सड़क पर उतर गए औ विरोध करने लगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version