Home Bihar Bihar MLC Election: BJP ने नहीं दिया टिकट, अब उसके खिलाफ लड़ेंगे...

Bihar MLC Election: BJP ने नहीं दिया टिकट, अब उसके खिलाफ लड़ेंगे सच्चिदानंद राय

सारण स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से पिछली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीते भाजपा (BJP) एमएलसी सच्चिदानंद राय (MLC Sachidanand Rai) को पार्टी ने ऐन चुनाव नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के दौरान ही बेटिकट कर दिया है। पार्टी द्वारा टिकट काटे जाने के बाद सच्चिदानंद ने ऐलान कर दिया है कि अब वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। 14 मार्च को नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे।

सारण के बनियापुर में लौवा में एक जगह अपने साथियों के साथ सच्चिदानंद राय ने बैठक की। इसके बाद यह एलान किया है। फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा- “याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष बड़ा भीषण होगा। 14 मार्च दिन सोमवार को सारण जिले से विधान परिषद स्थानीय निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रुप मे नामांकन करने जा रहा हूं। आप सभी शुभचिंतक बंधुओं से करबद्ध निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर इस पुनीत अवसर अपना आशीर्वाद प्रदान करने का कष्ट करें।”

बता दें कि सारण में स्थानीय प्राधिकार एमएलसी इंजीनियर सच्चिदानंद राय के टिकट को भारतीय जनता पार्टी ने काट कर भारतीय जनता पार्टी ने धर्मेंद्र कुमार सिंह को मौका दिया है। टिकट कटने पर सच्चिदानंद राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का समर्थन तो प्राप्त नहीं होगा लेकिन भारतीय जनता पार्टी का डीएनए लेकर मैं निर्दलीय पर्चा भरने जा रहा हूं। दोनों पार्टियों ने अयोग्य लोगों को टिकट दिया है, चाहे आरजेडी हो या बीजेपी।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version