Home Bihar BPSC Paper Leak : पेपर लीक मामले में सॉल्वर की गिरफ्तारी, ऐसे...

BPSC Paper Leak : पेपर लीक मामले में सॉल्वर की गिरफ्तारी, ऐसे बिछाता था जाल

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के प्रश्न पत्र लीक मामले में SIT ने बड़ी सफलता पाई है। SIT की टीम ने पटना के कदमकुआं की लंगरटोली गली से शुक्रवार, 20 मई को सॉल्वर अमित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सॉल्वर अमित सिंह मूल रूप से मधेपुरा के सुखासन का रहने वाला है।

मालूम हो कि, पेपर लीक मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तारी की गयी है। EOU के अनुसार, जांच में पता चला है कि, अमित सिंह ने आनंद गौरव व अन्य अभियुक्तों के साथ एक जगह बैठकर प्रश्नपत्र हल (सॉल्व) किया था। प्रश्नपत्र लीक होने और सॉल्व करने के एवज में जो रुपये मिलने थे उसमें अमित का भी हिस्सा था। अमित गिरोह के सरगना आनंद गौरव उर्फ पिंटू यादव का करीबी बताया जाता है।

अमित के पास पहले से BPSC के पेपर लीक की जानकारी थी। और वह पिंटू यादव के साथ मोबाइल के द्वारा लगातार संपर्क में था। SIT के अनुसार अमित सिंह इस खेल का माहिर खिलाड़ी है। क्योंकि वह और भी कई सारे परीक्षाओं के प्रश्नपत्र के लीक होने से संबंधित सूचना कोचिंग के छात्रों को देकर उन्हें जाल में फंसाता था। और इतना ही नहीं परीक्षा से पहले लीक प्रश्न-पत्र और हल की गई उत्तर पुस्तिका पहुंचाने का प्रलोभन देकर अवैध राशि भी छात्रों से वसूलता था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version