Home Others State सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, रामलला का किया दर्शन लिया मंदिर का जायजा

सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, रामलला का किया दर्शन लिया मंदिर का जायजा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज अयोध्या (Ayodhya) पहुंचें। रामकथा पार्क पर बनाए गए हेलीपैड में उनके हेलीकॉप्टर ने लैंड किया। इसके बाद वहां से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी में विराजमान हनुमंत लला के दर्शन कर परिक्रमा की। यहां से राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए। राम जन्मभूमि पहुंचने के बाद विराजमान रामलला का दर्शन किया। साथ ही आरती उतारी।

इसके बाद परिसर में चल रहे राम मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया। यहां से मुख्यमंत्री बड़ा भक्तमाल पहुंचे। यहां पर प्रमुख संतों से मुलाकात की। इसके बाद हिंदी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर निकाली गई रामकोट परिक्रमा को हरी झंडी दिखाई। यहां से मुख्यमंत्री मंडलीय समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए रामकथा संग्रहालय के लिए रवाना हो गए।

बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दिसंबर 2023 में दर्शनार्थियों के लिए राम मंदिर को खोलने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। 70 एकड़ के इस बड़ी भूमि पर मंदिर के अलावा भी कई चीजें होंगी, जिसमें नक्षत्र वाटिका, म्यूजियम आदि शामिल हैं।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version