Home Bihar लाइव आकर तेजप्रताप ने अपने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-...

लाइव आकर तेजप्रताप ने अपने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बर्बाद करने की साजिश

बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सर्वेसर्वा यानि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उनकी तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही है। उनके स्वस्थ होने की कामना हर कोई कर रहा है। लेकिन इसी बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने ससुराल वालों को लेकर बड़े खुलासे किये हैं। और अपने ससुराल वालों पर आरोप लगते हुए कहा है कि लालू परिवार को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है।

अपने वैवाहिक विवाद में फंसे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मंगलवार, 19 जुलाई की शाम फेसबुक पर लाइव आ कर अपने ससुराल वालों को लेकर कई आरोप लगाए। तेजप्रताप ने लगभग सात मिनट लंबे समय तक लाइव सेशन में एक समाचार पोर्टल के खिलाफ भी बात कही। जिसने उनके तलाक के मामले के बारे में एक रिपोर्ट बनाई थी।

तेजप्रताप ने अपने लाइव में कहा, “मैं कई वीडियो क्लिप और अन्य सबूतों के साथ सामने आ सकता हूं, जो मेरे, मेरे माता-पिता और मेरे भाई-बहनों द्वारा झेली गई शारीरिक और मौखिक दुर्व्यवहार को साबित करने के लिए काफी है।” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनके ससुराल वाले उन्हें और उनके परिजन को परेशान कर रहे हैं। उनसे करोड़ों रुपयों की मांग की जा रही है। लालू परिवार को बर्बाद करने की साजिश की जा रही है।

जिसके परेशान होकर तेज प्रताप ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ज्यादा प्रताड़ित किया तो वे चुप नहीं बैठेंगे और सबकी पोल खोलकर रख देंगे। तेजप्रताप ने बताया कि ऐश्वर्या राय से तलाक के मामले को वह कोर्ट के जरिए ही खत्म करना चाहते हैं। इसलिए इसका सार्वजनिक तमाशा नहीं बनाना चाहते हैं। मगर ज्यादा हुआ तो वे कुछ भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय जेडीयू नेता चंद्रिका राय की बेटी है। दोनों की शादी 2018 में हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद दोनों के बीच अनबन होने लगी। और यह मामला कोर्ट तक पहुँच गया। जहां तेज प्रताप और ऐश्वर्या के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version