Home Bihar आगलगी के बाद विश्वेश्वरैया भवन में इतने दिनों के लिए प्रवेश पर...

आगलगी के बाद विश्वेश्वरैया भवन में इतने दिनों के लिए प्रवेश पर रोक

बिहार की राजधानी पटना के विश्वेश्वरैया भवन (Visvesvaraya Bhavan) में लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी का माहौल बना दिया था। आग को काफी मशक्कत के बाद बुझाया गया। आग की खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अब इस भवन की सफाई हो रही है। इस भवन में दो दिनों तक यानी 12 और 13 मई को कार्यालयों के कर्मियों के साथ-साथ आम लोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आयुक्त, पटना प्रमंडल सह सचिव, भवन निर्माण विभाग रवि ने यह आदेश दिया है।

इस आग से विश्वेश्वरैया भवन को नुकसान पहुंचा है। आग लगने से पांचवां, छठा और सातवां फ्लोर क्षतिग्रस्त हुआ है। दिन भर काफी संख्या में अग्निशमन विभाग के कर्मी और अधिकारियों के प्रयास के बाद इस पर काबू पाया गया। इस घटना में कई विभागों के दफ्तर जल गए हैं। आग की वजह से महत्वपूर्ण विभागों के सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है, महत्‍वपूर्ण कागजात राख हो गए हैं।

बता दें की विश्वेश्वरैया भवन, जो शास्त्री नगर पुलिस थाना सीमा के भीतर बेली रोड (Bailey Road) पर स्थित है। इस भवन में कई सरकारी विभागों का कार्यालय है। इस भवन में रेनोवेशन का काम चल रहा था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version