Home Others State पुत्र के बचाव में आए पिता शिबू सोरेन, कहा केंद्र की नीतियां...

पुत्र के बचाव में आए पिता शिबू सोरेन, कहा केंद्र की नीतियां मजदूर विरोधी

खदान लीज मामले में सीएम हेमंत सोरेन और विधायक बसंत सोरेन के खिलाफ भाजपा के हमलावर तेवर के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन उनके बचाव में उतर गए हैं। सीएम हेमंत के पिता ने कहा है कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी हैं, इसका विरोध किया जाएगा। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन को मजबूत कर मजदूर एवं विस्थापितों के अधिकार को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा।

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सातवें केंद्रीय महाधिवेशन को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरा प्रदेश है। खनिजों के दोहन के क्रम में यहां के लोगों को विस्थापित किया जा रहा है। विस्थापितों के न्याय एवं अधिकार के लिए संघर्ष की जरूरत है।

रांची स्थित पुराना विधानसभा के विधायक सभागार में आयोजित महाधिवेशन का संचालन के लिए अध्यक्ष मंडली में शिबू सोरेन, शशांक शेखर भोक्ता, फागु बेसरा और संचालन मंडली में विनोद कुमार पांडे, जय नारायण महतो, संजीव वेदिया ने किया। इस महाधिवेशन में कोल इंडिया इकाई सीसीएल, वीसीएल, ईसीएल सहित विभिन्न कोल परियोजनाओं से करीब डेढ़ सौ प्रतिनिधि शामिल हुए।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version