Home Bihar शौक है बड़ी चीज! पटना के मार्केट में सोने का मास्क खरीदने...

शौक है बड़ी चीज! पटना के मार्केट में सोने का मास्क खरीदने के लिए उमड़ी भीड़

कोरोना महामारी ने मास्क की अहमियत बच्चों से लेकर बूढ़े को समझा दी है। तरह-तरह के मास्क मार्केट में आने के बाद अब सोने का मास्क भी चर्चा का विषय बन गया है। राजधानी पटना (Patna) के ज्ञान भवन (Gyan Bhawan) में 3 दिनों के लिए ज्वेलरी एग्जीबिशन लगाया गया है। इसमें देश के हर राज्य से अलग-अलग कारोबारी ज्वेलरी की प्रदर्शनी लगाए हुए हैं। इस प्रदर्शनी में गोल्ड के मास्क की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है।

माडल इसे खूबसूरत अंदाज में प्रदर्शित कर रही हैं। ग्राहकों को यह नया आभूषण लुभा रहा है। इस गोल्ड मास्क को एसएल गोल्ड (SL Gold) ने बनाया है। इस मास्क को सोने की मोतियों के धागे से बांधकर बनाया है। 22 कैरेट गोल्ड से बना इस मास्क में पैराशूट के धागे का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार इस मास्क की कीमत 75 हजार रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक की है। कंपनी चार गोल्ड मास्क लेकर पटना आई थी और इसमें तीन की बुकिंग हो चुकी है।

पटना में आयोजित तीन दिवसीय इस एग्जीबिशन में काफी संख्या में लोग पहुंचें थें। इस एग्जीबिशन के जरिए नया मार्केट मिला है। बिहार अब उद्योगों के तेज विस्तार के लिए पूरी तरह तैयार है। बिहार में आभूषण निर्माण को बढ़ावा देने के लिए इस एग्जीबिशन ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version