Home Bihar बिहार में फिर हो सकती है बारिश, बढ़ेगा रात का तापमान

बिहार में फिर हो सकती है बारिश, बढ़ेगा रात का तापमान

बिहार में अब ठण्ड अपने आखरी चरण में है। दिन के वक़्त कड़ी धुप के कारण गर्मी का एहसास होता है तो वहीं शाम होते ही सर्द हवाओं के कारण हल्की ठण्ड की अनुभूति होती है। और अब हवा की दिशा में परिवर्तन से मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि 24 और 25 फरवरी को राज्य के दो दर्जन से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिसे लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने 24 और 25 फरवरी को होने वाली बारिश के दौरान गरज के साथ बिजली चमकने का भी पूर्वानुमान जताया है। बारिश के बाद रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का भी अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में रात और दिन के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

राज्य में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किलो मीटर ऊपर तक बना हुआ है। राज्य में 8 से 10 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा चल रही है। जिसके प्रभाव से राज्य में अगले 24 घंटे तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 24 फरवरी को हवा की दिशा पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी होने की संभावना है।

मौसम विभागके अनुसार 24 और 25 फरवरी को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने की भी संभावना बनी हुई है।

Join Whatsapp

Join Telegram

Exit mobile version