Home Others State लालू यादव की तबियत में सुधार, बेटी मीसा ने शेयर की तस्वीरें

लालू यादव की तबियत में सुधार, बेटी मीसा ने शेयर की तस्वीरें

बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के नेता प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की तबीयत में सुधार हुआ है। पटना से दिल्ली एम्स में भर्ती कराए जाने के बाद उनकी तबीयत पहले से ज्यादा बेहतर नजर आ रही है। उन्हें अपने बिस्तर से उठकर कुर्सी पर बैठे देखा गया है। उन्होंने उठकर खिचड़ी भी खाई है। लालू यादव की हालत में सुधार आने की जानकारी उनकी बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

मीसा भारती ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “आप सब की दुआओं और AIIMS दिल्ली की अच्छी चिकित्सीय देख-रेख से आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी की तबियत में काफ़ी सुधार है। अब आपके लालू जी बिस्तर से उठकर बैठ पा रहे हैं। सहारा लेकर खड़े हो पा रहे हैं। हर मुसीबत से लड़कर बाहर आने की कला लालू यादव जी से बेहतर कौन जानता है।” उन्होंने लालू की कुछ तस्वीरें भी शेयर की और लिखा, “अपने मनोबल और आप सब की दुआओं की बदौलत लालू जी की स्थिति अब काफी बेहतर है। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें। साथ बनाए रखें, दुआओं में लालू यादव जी को याद रखें। धन्यवाद।

https://twitter.com/MisaBharti/status/1545254148811079680

बता दें की बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड पर लालू यादव सीढ़ियों से गिर गए थे। सीढ़ी से गिरने के बाद उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई और कमर में भी चोट आई थी। उसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया और एम्स में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत में काफी सुधार आया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version