Home Bihar ऑनलाइन लूडो खेलते खेलते प्यार हुआ फिर प्रेमी को हो गया जेल

ऑनलाइन लूडो खेलते खेलते प्यार हुआ फिर प्रेमी को हो गया जेल

ऑनलाइन लूडो गेम खेलने के दौरान बिहार के छपरा में रहने वाले एक लड़के और यूपी के आगरा में रहने वाली लड़की से प्यार हो गया। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होते होते नजदीकियां बढ़ गई। फिर लड़की अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए लड़के से मिलने छपरा के मढ़ौरा पहुंच गई। सब कुछ प्रेमी जोड़े के मुताबित चल रहा था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि प्रेमी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया।

लड़की के घर से भाग जाने के बाद परिजनों ने थाने में अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। जिसके बाद आगरा पुलिस छपरा मढ़ौरा पहुंची और वहां से अगहरा गांव के इंटर में पढ़ने वाले 19 साल के छात्र को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वहां से लड़की को भी बरामद कर लिया। लड़की तीन दिन पहले मढ़ौरा के अगहरा गांव के एक लड़के को लेकर मढ़ौरा नगर में आई थी। जहां उसने एक मकान मालिक से बातचीत कर आधार कार्ड के सहारे मकान किराये पर ले लिया और रहने लगी।

मुकदमा दर्ज होने के बाद यूपी पुलिस एक्टिव हुई और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया और लड़की को भी किराये के कमरे से बरामद कर लिया। यूपी पुलिस ने दोनों को मढ़ौरा के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर अपने साथ यूपी लेकर चली गई है। इस संबंध में गौरा ओपी इंचार्ज नित्यानंद सिंह ने बताया कि राहुल की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। क्योंकि यूपी पुलिस ने सादे कपड़ों में आई और चुपचाप लड़के को गिरफ्तार किया। जिसमें एक महिला पुलिस भी शामिल थी।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version