Home Bihar छपरा के पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, छह लोगों की हुई मौत

छपरा के पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, छह लोगों की हुई मौत

बिहार के छपरा जिले के खोदाईबाग गांव में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से छह लोगों की मौत हो गई है। धमाका इतना जोरदार था कि यह फैक्ट्री जिस तीन मंजिला मकान में चलाई जा रही थी, वह पूरी तरह ध्वस्त हो गया। दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य किया।

यह धमाका खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव में एक पटाखा कारोबारी शब्बीर हुसैन के घर के अंदर हुआ। धमाका होते ही एक हिस्सा उड़ गया, जबकि बाकी घर में आग लग गई। सारण के एसपी संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है।

एसपी का कहना है की यह तीन भाइयों का मकान था, जिसके आगे में साइकिल और रेडीमेट की दुकान चलती थी और पीछे में पटाखा बनाकर बेचा जाता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पटाखा फैक्टरी में अवैध बारूद का भी कारोबार होता रहा है। बताया जाता है कि चुनाव में जश्न मनाने के लिए पटाखा यहीं से जाता है। इसके अलावा शादी-ब्याह में भी यहां से पटाखे सप्लाई होते थे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version