Home Bihar BIHAR: बर्थडे मनाने का ऐसा क्रेज पहले कभी नहीं देखा होगा

BIHAR: बर्थडे मनाने का ऐसा क्रेज पहले कभी नहीं देखा होगा

लोगों में मुंगेर गंगा पुल का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी तक यहां लोग सेल्फी लेने, सैर-सपाटा के लिए पहुंचते थे। लेकिन रविवार को एक माता-पिता अपने पांच साल के बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए केक के साथ यहां पहुंचे। ब्रिज पर बच्चे का बर्थडे सेलिब्रेशन वहां से गुजरने वालों के लिए कोतुहल का विषय बना रहा। अनोखे ढंग से मनाये जा रहे इस जन्मदिन को एक नजर देखने के लिए राहगीर वहां कुछ देर के लिए ठहर जा रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेर शहर के लल्लूपोखर अड़गरा रोड निवासी पूर्व नेवी मैन कर्ण कुमार अपनी पत्नी रीना देवी और पूरे परिवार के साथ गंगा पुल पर अपने पांच वर्षीय बेटे विराज कुमार का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे। इस सेलिब्रेशन में दो दर्जन से ज्यादा लोग जुटे थे। ब्रिज की सड़क के बीचों-बीच खड़ी मोटरसाइकिल की सीट पर केक को रखा गया। इसके बाद बर्थडे बॉय विराज ने सबके सामने कैंडल जला कर केक को काटा और अपना जन्मदिन मनाया। यहां से गुजरने वाले लोग यूं ब्रिज पर किसी को अपना जन्मदिन मनाते देख हैरान रह गए।

विराज की मां रीमा देवी ने बताया कि बीदे तीन वर्षों से वो अपने बेटे का जन्मदिन अलग-अलग राज्यों में वहां के प्रसिद्ध स्थल पर पहुंच कर मनाती आ रही हैं। विराज का तीसरा बर्थडे मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया, चौथा बर्थडे सेलिब्रेशन चेन्नई में जबकि इस बार उन्होंने सबके सपनों को पूरा करने वाले गंगा पुल पर अपने बच्चे का जन्मदिन समारोह मना कर इसे यादगार बनाया।

विराज के पिता कर्ण कुमार ने कहा कि बचपन से ही मैंने यह सपना संजो कर रखा था कि कब पुल बनेगा। अब जबकि यह पुल बन कर तैयार हुआ है तो मैंने अपने बेटे का जन्मदिन यहां मना कर अपनी खुशियों का इजहार किया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version