Home Education बिहार-राज्य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित

बिहार-राज्य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित

nitish kumar had ordered to give reservation to women from SDO to SDM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में लड़कियों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का फैसला लिया है। उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने सीएम को धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने सामान्य एवं व्यवासायिक शिक्षा में छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देने की मांग की है।

मांझी ने ट्वीट कर कहा, ‘मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में लड़कियों को 33% आरक्षण देने के लिए मा. नीतीश कुमार जी को धन्यवाद। हम के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार नारी सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए हमारी मांग है कि सामान्य शिक्षा एवं व्यवासायिक शिक्षा की छात्राओं को मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाए।’

बिहार में 38 इंजीनियरिंग और 10 मेडिकल कॉलेज हैं
बिहार में 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। इनमें कुल 9275 सीटें हैं। वहीं 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1125 सीटें हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि यह यूनिक चीज होगी। इससे छात्राएं उच्च और तकनीकी शिक्षा की ओर और ज्यादा प्रेरित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे हैं। कई मेडिकल कॉलेज भी खोले गए हैं। हमारा उद्देश्य है कि इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए बिहार के बच्चे एवं बच्चियों को बाहर ना जाना पड़े।

मुख्यमंत्री को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित करने के संबंध में प्रस्तावित विधेयक का प्रस्तुतीकरण दिया गया। अगले विधानमंडल के सत्र में यह विधेयक पेश होगा। विधानमंडल से पारित कर राज्यपाल की सहमति लेकर राज्य में ये दोनों नए विश्वविद्यालय एक्ट लागू कर दिए जाएंगे।

Exit mobile version