Home Others State 11 नस्ल के कुत्तों पर गुरुग्राम में प्रतिबंध, देखें लिस्ट

11 नस्ल के कुत्तों पर गुरुग्राम में प्रतिबंध, देखें लिस्ट

गुरुग्राम में 10 अगस्त को मुन्नी नाम की मेड पर डॉगो अर्जेंटीनो नस्ल के एक कुत्ते ने हमला कर दिया। मुन्नी को कई गहरे जख्म आए और उसे अस्पताल ले जाना पड़ा। उसने गुरुग्राम के कंज्यूमर फोरम में 10 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की।

फोरम ने न सिर्फ मुन्नी को 2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया, बल्कि गुरुग्राम म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन को विदेशी नस्ल के 11 कुत्तों पर रोक लगाने के आदेश दिए। 15 नवंबर से ये बैन लागू हो गया है। नियमों के उल्लंघन पर 20 हजार से 2 लाख रुपए तक का जुर्माना और 3 महीने से 2 साल तक की जेल हो सकती है।

फोरम ने 11 कुत्तों की नस्लों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसे में इन नस्लों के कुत्तों को अब न तो खरीद सकेंगे और न ही पाल सकेंगे। जिन 11 नस्ल के कुत्तों पर बैन लगाया है उनमें-अमेरिकन बुलडॉग, अमेरिकन पिट बुल टेरियर, डोगो अर्जेंटीनो, रोटवीलर, बोअरबेल, प्रेसा कैनारियो, नेपोलिटियन मास्टिफ, वोल्फडॉग, केन कोरसो, बंदोग और फिला ब्रासीलीरो आदि को शामिल किया गया है। फोरम की तरफ से इन कुत्तों को खतरनाक बताया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version