Home Others State सीएम हेमंत सोरेन के करीबी के घर ईडी को छापे में मिले...

सीएम हेमंत सोरेन के करीबी के घर ईडी को छापे में मिले 2 एके-47

आज सुबह से जहां बिहार में लालू के करीबियों के ठिकानों पर सीबीआई की रेड पड़ी है। वहीं दूसरी ओर रांची में प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के ऑफिस सहित रांची के 12 और झारखंड के कुल 18 जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम प्रकाश के घर से ईडी को दो एके 47 राइफल भी मिले हैं। यह हथियार झारखंड पुलिस के दो अंग रक्षकों का बताया जा रहा है।

https://twitter.com/rajgopal88/status/1562351848656293888?s=20&t=zfMdGWubDiGR192VwZo9vA

ऐसा कहा जा रहा है कि अंगरक्षक यहां पर हथियार रख कर अपने घर फ्रेश होने के लिए गए थे। वहीं, रांची के अरगोड़ा चौक के समीप वसुंधरा अपार्टमेंट के 8वें फ्लोर पर भी ईडी की टीम पहुंची है। जहां प्रेम प्रकाश के दफ्तर में छापेमारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित हॉली एंजल स्कूल भी ईडी की रडार में है।

झारखण्ड में ईडी की इस छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गयी है। खबर यह भी है कि सीएम हेमंत सोरेन के सीए जे जयपुरियार के घर पर भी ईडी छापेमारी कर रही है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ये छापेमारी अवैध खनन मामले में झारखंड और अन्य राज्यों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर हो रही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version