Home Others State दिल्ली में लगी भीषण आग, 60 झोपड़ियां खाक, सरकार ने किया मुआवजे...

दिल्ली में लगी भीषण आग, 60 झोपड़ियां खाक, सरकार ने किया मुआवजे का एलान

दिल्ली में देर रात एक भीषण हादसा हुआ। दिल्ली के गोकुलपुरी में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई जिनमें पांच लोग एक ही परिवार के थे। यह घटना गोकुलपुरी के पिलर नंबर 12 के पास की है। इस आग में 60 झोपड़ियां चपेट में आ गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कुल 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा, “मैं इस हादसे से दुखी हूं जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई है। बहुत मेहनत के बाद ग़रीब अपना ठिकाना बनाते हैं। सरकार मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए, मृतक बच्चों के परिवारों वालों को 5 लाख रुपए और जिनकी झोपड़ियां जली हैं उन्हें 25,000 रुपए देगी।”

जानकारी के मुताबिक ये आग बीते रात 1 बजे लगी। मृतक तेजी से फैली आग से नहीं बच सके क्योंकि वे सो रहे थे। घटना में 150 लोगों के सर से छत छिन गई है, जिन्हें दूसरी अस्थायी कैंप बनाकर उनमें भेजा जाएगा। दिल्ली सरकार ने भी मुआवजे का एलान करते हुए हादसे में मरने वाले वयस्कों के परिजनों को 10 लाख रुपये, बच्चों के परिजनों को 5 लाख रुपये और प्रत्येक पीड़ित के पुनर्वास के लिए 25 हजार रुपये देने की बात कही है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version