Home Bihar फंदे से लटकी प्रेमी जोड़ा की विनती: दोनों की चिता एक साथ...

फंदे से लटकी प्रेमी जोड़ा की विनती: दोनों की चिता एक साथ ही जलाना

ये इश्क का रोग भी बहुत अजीब होता है, साथ जीने की ना सही मरने की हिम्मत जरूर दे देता है। बेतिया में प्रेमी जोड़े की पेड़ से लटकी लाश मिली है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें लिखा है, “हम दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। हम नहीं चाहते हैं कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाए। हम दोनों को एक ही चिता पर जलाया जाए, नहीं तो बहुत बड़ा कांड हो जाएगा।”

घटना बैरिया थाना क्षेत्र के सूरजपुर पंचायत की है। जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शीशम के पेड़ से लटकी लाशें देखी तो दंग रहे गए। दोनों एक टहनी से लटक रहे थे। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। लड़के के घर से करीब 500 मीटर और लड़की के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर दोनों का शव लटक रहा था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

लड़के के परिजनों का आरोप है कि लड़की वालों ने दोनों की हत्या की गई है। वे दोनों को एक नहीं देखना चाहते थे। इसलिए मारकर पेड़ से लटका दिया। हालांकि, लड़की के परिजनों का कहना है कि दोनों ने सुसाइड की है। मृत युवक की पहचान डुमरिया निवासी राजेश पटेल के पुत्र रवि किशन कुमार (21) और लड़की (17) कोइरपट्टी की रहने वाली है।

Join Telegram

Whatsapp

Exit mobile version