Home Bihar तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों को मानहानि का नोटिस भेजा, मांगे इतने...

तेज प्रताप यादव ने पत्रकारों को मानहानि का नोटिस भेजा, मांगे इतने करोड़ रुपये

कभी बयानों को लेकर तो कभी अपनी कार्यशैली के कारण राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हमेशा सुर्खियों में बनें रहते हैं। पत्रकारों का स्टिंग करने के बाद अब तेज प्रताप ने नौ पत्रकारों के खिलाफ मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस को खुद तेज प्रताप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पत्रकारों को मैंने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा।

पत्रकारों को कानूनी नोटिस भेजते हुए उन पर तथ्यों को ‘‘तोड़ मरोड़कर’’ पेश करने का आरोप लगाया तथा उनसे 50 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति मांगी है। नोटिस में नामजद पत्रकारों में कई निजी समाचार चैनलों, एक निजी समाचार एजेंसी और ऑनलाइन पोर्टल के स्थानीय रिपोर्टर शामिल हैं। तेज प्रताप की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता नवल किशोर झा ने यह नोटिस तैयार किया है।

दो दिन पहले पत्रकार का स्टिंग करने का दावा करते हुए तेज प्रताप ने यूट्यूब पर वीडियो जारी किया था। पत्रकार पर खुद को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया था। यह भी कहा था कि पूर्व सीएम और ‘हम’ के नेता जीतन राम मांझी के आवास पर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

Join Telegram

Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/entertainment/jacqueline-fernandez-jacquelines-troubles-increased-ed-attached-worth-7-27-crores/

Exit mobile version