Home Bihar ये बन सकता है बिहार का 39वां जिला, अगले कैबिनेट में लगेगी...

ये बन सकता है बिहार का 39वां जिला, अगले कैबिनेट में लगेगी मुहर !

nitish kumar bihar cm

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने रविवार, 13 मार्च को अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ को बिहार का 39वां जिला बनाने की बात कही है। अपने पुराने संसदीय क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर CM पुरानी बातों को याद कर भावुक हो गए। इसी बीच वहां मौजूद लोगों ने उनसे गुजारिश की कि, बाढ़ के लोग इसे जिला बनाने की मांग सालों से कर रहे हैं। इसपर CM नीतीश ने कहा कि ‘घबराना नहीं है बाढ़ जिला बनेगा।’

CM नीतीश ने विधानपरिषद चुनाव (MLC Election) के बाद बाढ़ को जिला घोषित करने की बात कही। उन्होंने सबसे पहले कहा कि, ‘सबसे पहले हम यहीं से सांसद बने थे। और जब हम एमएलए थे तब इस इलाके में आ कर घूमते थे और समस्या सुनते थे। बाढ़ से मेरा पुराना लगाव रहा है। 89 से हम लगातार घूमते रहे काम करते रहे हैं। अब यहां के लोगों की जो इच्छा है उसको तो पूरा करेंगे।’

आपको बता दें कि बिहार में अभी कुल 38 जिलें हैं। बाढ़ के जिला घोषित होने के बाद बिहार में 39 जिले हो जायेंगे। CM की बात सुनने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि अगली कैबिनेट मीटिंग बाढ़ को CM जिला घोषित कर सकते हैं। बता दें कि साल 1989 में नीतीश कुमार पहली बार यहां से सांसद चुने गए और 1999 तक लगातार पांच बार जीते थे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version