Home Others State ये ओलंपिक पदक विजेता बनी मणिपुर पुलिस में ASP

ये ओलंपिक पदक विजेता बनी मणिपुर पुलिस में ASP

टोक्यो ओलंपिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाली सैखोम मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) अब मणिपुर पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालेंगी। उन्होंने पहली बार वर्दी पहनी और सीएम एन. बिरेन सिंह (N. Biren Singh) को सैल्यूट करती हुई नज़र आईं। उन्हें पिछले साल ओलंपिक उपलब्धि के सम्मान में इस नौकरी से सम्मानित किया गया था।

इस पदभार को सँभालते हुए मीरा ने कहा, “मैं मणिपुर राज्य और हमारे मुख्यमंत्री बीरेन सिंह सर को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे देश और यहां के नागरिकों की सेवा करने का मौका दिया। यह मेरे और मेरे माता-पिता के लिए गर्व का क्षण है, जिन्होंने मेरी यात्रा के हर चरण में मेरा साथ दिया। आपके बलिदान के लिए मां और पिताजी का धन्यवाद, मुझे आप दोनों को गौरवान्वित करने में खुशी हो रही है।”

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के नोंगपोक काकिंग गांव के रहने वाले चानू ने पिछले साल भारोत्तोलन में भारत का पहला ओलंपिक रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। वह एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिसकी खेलों में कोई पृष्ठभूमि नहीं है। उनके पिता एक सरकारी कर्मचारी थे, जबकि उनकी मां सड़कों पर समोसे बेचती थीं। चानू इससे पहले 2014 में ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीत चुकी हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Exit mobile version